किच्छा । राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर क्षतिग्रस्त सड़कों तथा ओवरब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी तथा कांग्रेसी नेता सुरेश पपनेजा का चल रहा आंदोलन लगातार 12 वें सप्ताह भी जारी रहा । कांग्रेसी नेता पपनेजा के नेतृत्व में तमाम लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार से क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने तथा ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की । ज्ञात हो कि कांग्रेसी नेता सुरेश के नेतृत्व में पिछले 3 माह से नगर के आदित्य चौक, पुलभट्टा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों सहित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है । इसी आंदोलन के तहत पपनेजा ने नगर के आदित्य चौक स्थित क्षतिग्रस्त सड़क के बीच बैठकर जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया । इस मौके पर उन्होंने जनता से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समर्थन जुटाया और आंदोलन को समर्थन देने की जनता से अपील की । इस मौके पर दर्शन सिंह हिंदुस्तानी , मदन नेगी , श्यामसुंदर , वेद प्रकाश , छोटेलाल , श्याम कोहली , रामकिशोर शर्मा , उदय वीर राजपूत , सुभाष जोशी , सौरव सिंह , वंशीधर सिंह, नासिर अहमद , गुड्डू तिवारी , विनोद कोरंगा , राजा सुखीजा , राजेंद्र पपनेजा , सुनील पपनेजा आदि मौजूद थे ।
किच्छा न्यूज : 12वें सप्ताह भी जारी रहा कांग्रेसी नेता पपनेजा का आंदोलन
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS








