HomeUttarakhandBageshwarकांग्रेस ने किया है संविधान का सर्वाधिक अपमान

कांग्रेस ने किया है संविधान का सर्वाधिक अपमान

यात्रा निकाल देश को कर रही गुमराह

दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट की प्रेस वार्ता

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। प्रदेश सरकार में दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि संविधान का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया है। जो कांग्रेस आज संविधान बचाओ यात्रा निकाल कर देश को गुमराह कर रही है उसी के कार्यकाल में संविधान का सबसे ज्यादा दुरूपयोग हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने वर्ष 1949 कांग्रेस सरकार द्वारा 370 को जम्मू कश्मीर में मुख्य धारा से अलग कर दिया गया और देश में दो निशान दो संविधान और दो प्रधान प्रदान किया, जबकि 1951 में अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म किया मीडिया की आवाजों को राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि सन 1954 में वक्फ अधिनियम 1954 को पारित कर वोट बैंक को खुश किया। 25 जून 1975 में इंदिरा गांधी ने चुनाव को निष्पक्ष घोषित किया। 25 जून 1975 देश में आपातकाल लगाया। 8 दिसंबर 1971 में भारत के संपत्ति के मौलिक अधिकार को समाप्त किया। सन 1977 में संविधान की मूल संरचना को बदल दिया।

इंदिरा गांधी ने न्यायपालिका को कमजोर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड विपक्षी दलों के इतिहास में पहली बार राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनका अपमान किया। कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार संविधान का अपमान करने का काम किया जा रहा है और संविधान बचाओ अभियान चला रही रही है। जिसकी भाजपा घोर निंदा करती है। इस दौरान विधायक पार्वती दास, प्रकाश शाह, संजय परिहार, खड़क सिंह टंगड़िया, दयाल कांडपाल पंकज मेहता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments