अल्मोड़ा: ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

— पार्टी के जनपद प्रभारी महेश शर्मा ने बैठक लेकर बनाई रणनीति— अभियान की सफलता के लिए प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा:…

— पार्टी के जनपद प्रभारी महेश शर्मा ने बैठक लेकर बनाई रणनीति
— अभियान की सफलता के लिए प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में कांग्रेस ने आगामी 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए कमर कस ली है। इसके लिए आज यहां पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जनपद के पार्टी प्रभारी महेश शर्मा ने महत्वपूर्ण बैठक लेकर अभियान के लिए कार्य योजना तैयार की और प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए। तय हुआ कि दो महीनों में प्रत्येक बूथ, गांव, कस्बे, वार्ड, न्याय पंचायत व बाजार क्षेत्र में यह अभियान चलेगा।

पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए पार्टी के जनपद प्रभारी महेश शर्मा ने कहा कि ‘भारत जोडो़ यात्रा’ में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अभियान से प्रेरित होकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे प्रदेश में दो महीने तक ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, धामी सरकार का कुशासन, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्याओं समेत प्रदेश में अराजकता के माहौल से चौपालें लगाई जाएंगी, हर डोर—टू—डोर कार्यक्रम से जागरूकता चलाई जाएगी और नये कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से जोड़ा जायेगा। इस मौके पर जनपद प्रभारी ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम के लिए जिले में प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए। अल्मोड़ा नगर में त्रिलोचन जोशी प्रभारी एवं गीता महरा सह प्रभारी, हवालबाग प्रथम में प्रदीप बिष्ट प्रभारी एवं राजेन्द्र बोरा सह प्रभारी, हवालबाग द्वितीय में गोपाल खोलिया प्रभारी एवं हरीश रौतेला सह प्रभारी, भैसियाछाना में संजय दुर्गापाल प्रभारी एवं परितोष जोशी सह प्रभारी, लमगड़ा में गोपाल चौहान प्रभारी एवं दिनेश रावत सह प्रभारी, धौलादेवी में पूरन सिंह बिष्ट प्रभारी एवं महेन्द्र मेर सह प्रभारी, जैंती में प्रशान्त भैसोड़ा प्रभारी एवं देवेन्द्र सिंह बिष्ट सह प्रभारी, जागेश्वर नवीन में दीवान सतवाल प्रभारी एवं महिपाल प्रसाद सह प्रभारी, कंडारखुवा में तारा चन्द्र जोशी प्रभारी एवं तारू तिवारी सह प्रभारी, मजखाली में मनोज सनवाल प्रभारी एवं पंकज वर्मा सह प्रभारी, ताकुला राजेन्द्र बाराकोटी प्रभारी एवं दिनेश पिलख्वाल सह प्रभारी और सोमेश्वर में रमेश भाकुनी प्रभारी एवं किशोर नयाल सह प्रभारी नियुक्त किये गये।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि सांगठिक जनपद अल्मोड़ा की तीनों विधानसभाओं में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को पूरे जोश से सफल बनाया जाएगा और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जनता प्रदेश की धामी सरकार से परेशान हैं, इसलिए जनता के अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी को ऐसे कार्यक्रमों से जनता के बीच विश्वास पैदा करना होगा। बैठक में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ‘गुडडू’ ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी गम्भीरता और जिम्मेदारी से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनायेगी। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देने का आह्वान किया। इनके अलावा ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, पूरन सुप्याल, शिवराज नयाल, गोपाल सिंह, मनोज रावत, महेश नेगी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, जया जोशी, सरस्वती देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष रूचि कुटौला आदि ने तैयारियों के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

इस मौके पर भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 56वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम में जोशीमठ में हो रहे भू—धंसाव से वहां की जनता के सुरक्षित व स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना सभा भी गई। साथ ही धामी सरकार से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने की मांग की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एवं संचालन बीस सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी ने किया। जिसमें नगर कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, पीसीसी सदस्य दान सिंह नेगी, दिनेश पिलख्वाल, हर्ष कनवाल, गोपाल सिंह चॊहान, दिनेश रावत, जिला सचिव भीमा पवार, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पूरन सिंह बिष्ट संजय दुर्गापाल, महेश लाल आर्य ने भी अपने विचार रखे। बैठक में अम्बीराम, दानिश खान, तारा चन्द्र जोशी, तारू तिवारी, अमन अंसारी, निजाम कुरेशी, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, मनोज वर्मा, शेर सिंह बिष्ट, अमर बिष्ट, गोपाल राम, पान सिंह बोरा, विपुल कार्की, रोहित रौतेला, सुमित जोशी, प्रकाश भारती, शेखर पाण्डेय, कैलाश लोहनी शास्त्री, वैभव पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, मोहन देवली, संजू सिंह, विनोद वैष्णव, विक्रम रावत, नितिन रावत, पूरन नेगी, पूरन अधिकारी, रमेश नेगी, पूरन अधिकारी, दीपक कुमार, कृष्णा लटवाल, गोपाल कनवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *