उत्तराखंड : सुबह भाजपा विधायक कांग्रेस में शामिल, शाम को मिल गया टिहरी विधानसभा से टिकट

0

टिहरी। आज गुरुवार सुबह टिहरी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक धन सिंह नेगी ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जिससे टिहरी में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। लेकिन शाम होते-होते उत्तराखंड कांग्रेस ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र से धन सिंह नेगी को अपना उम्मीदवार भी बना दिया है।


ADVERTISEMENTS

आपको बता दे कि, दलबदल का यह सिलसिला जारी है गुरुवार सुबह किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने के बाद टिहरी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड : 31 जनवरी से स्कूल खोलने को लेकर आया आदेश, ये कक्षाएं खुलेंगी

माना जा रहा है कि टिकट कटने की वजह से नाराज धन सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया। गुरुवार को देहरादून में धन सिंह नेगी ने कांग्रेस नेता हरीश रावत की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बता दें साल 2017 के चुनावों में धन सिंह नेगी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और जीते भी थे।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : गंगोत्री हाइवे पर आर्मी का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल – रेस्क्यू जारी

हल्द्वानी : जोगेंदर रौतेला और सुमित हृदयेश के बीच दिलचस्प होगा मुकाबला, 2018 मेयर चुनाव में सुमित दिखा चुके हैं अपना दमदख – पढ़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS