Ranikhet : ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने पढ़ाया संगठनात्मक मजबूती का पाठ, धूमधाम से मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में यह आयोजन…

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कांगेस के ऐतिहास और प्रेरणादायी नेताओं की संघर्षों पर ​प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुट रहने की अपील की। कहा कि 2022 विधान सभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से जीत दर्ज करेगी। नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी ने भी शुभकामनाएं दीं। पूर्व ब्लाक प्रमुख रचना रावत ने विचार रखे।

कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष महेश आर्या ने कांग्रेस परिवार को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अगस्त लाल साह, पीसीसी कैलास पांडेय, चन्दन सिंह बिष्ट, व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष नेहा माहरा, चरन जायसवाल, विश्वविजय माहरा, विजय तिवारी, कुलदीप कुमार, अमन शेख, सोनू सिद्दकी, गोविन्द राम, दीप उपाध्याय, पंकज गुरुरानी, जतिन जलाल आदि मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *