HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कांग्रेस ने बांटे प्रियदर्शिनी शौर्य सम्मान

Bageshwar News: कांग्रेस ने बांटे प्रियदर्शिनी शौर्य सम्मान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपकोट द्वारा प्रियदर्शिनी शौर्य सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व पूर्व गृहमंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रेम सिंह ऐठानी, दान सिंह बिष्ट, दीवान राम तिरूवा, जमन सिंह, श्याम सिंह परिहार, खीम सिंह, बहादुर सिंह, नन्दन सिंह, देवकी नन्दन जोशी, देवकी देवी, बिशुनली देवी आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत हरीश ऐठानी व नगर पंचायत कपकोट गोविंद सिंह बिष्ट सहित नगर कांग्रेस कमेटी कपकोट प्रकाश कांडपाल, सभासद दीपक ऐठानी, सभासद प्रवीण ऐठानी, प्रमोद उपाध्याय, ममता मेहता, दिव्या कपकोटी, नीमा बिष्ट, हरीश कोरंगा, मदन मेहता सहित दर्ज़नो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments