HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने भाजपा का दामन...

बागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने भाजपा का दामन थामा

👉 सीएम व प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ली सदस्यता
👉 बोले, स्वाभिमान की रक्षा के लिए बीजेपी में आए हैं

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा की रीति नीति और विकासपरक सोच को देखते हुए बागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी मे भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलायी।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान रंजीत दास ने कहा कि कांग्रेस ने उनके आत्म सम्मान पर चोट पहुंचायी है। रंजीत दास ने कहा कि हमारी कई पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। मेरे पिताजी के बतौर विधायक और मंत्री रहते मुझे भी बागेश्वर की जनता की सेवा का अवसर मिला है, लेकिन आज आत्म सम्मान को बचाने के लिए कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन तो है ही, अब प्रत्याशी विहीन भी हो गई है और लगता है कि इस बार प्रत्याशी चयन में अपने I.N.D.I.A. गठबंधन के साथियों को भी धोखा देने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काम से प्रभावित होकर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि रंजीत दास राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों से भी जनता में लोकप्रिय हैं और उनके भाजपा में आने से पार्टी को बागेश्वर में और अधिक मजबूती मिलने वाली है और इस बार का उपचुनाव हम चम्पावत में हासिल 94 फीसदी मतों से भी अधिक मत प्राप्त करेंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, कांग्रेस का लोकतंत्र अपनी पार्टी के नेताओं की दावेदारी को इस तरह नकारने से जाहिर होता है।

प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने से पहले रणजीत दास ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। वहीं राजपुर विधायक खजान दास, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, मानिक निधि शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल मधु भट्ट, सत्यवीर चौहान समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments