Almora News: बेतहाशा महंगाई के खिलाफ उतरी कांग्रेस, पूर्व विधायक मनोज के नेतृत्व में विशाल धरना, भाजपा सरकार को जमकर कोसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा आज यहां कांग्रेस ने बेतहाशा महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक मनोज…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज यहां कांग्रेस ने बेतहाशा महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना—प्रदर्शन करते हुए सभा की और कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हुई है।
धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान में पूरे देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल डीजल, रसोई गैस, सिलेन्डर, खाद्यान्न, तेल तथा दालों समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्य आसमान पहुंच गये हैं। जिससे आम जनता की महंगाई से कमर टूट चुकी है। स्थिति ये है कि आम आदमी के लिए परिवार का भरण—पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार के रहते मध्यम व गरीब वर्ग की हालत बेहद खराब है। अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने लोगों के इतने बुरे दिन ला दिए हैं कि आम आदमी भूखों मरने पर मजबूर हो गया है। अब जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और जनता अब आशा भरी नजरों से कांंग्रेस की ओर देख रही है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सिकन्दर पवार, आनन्द सिंह बगडवाल, अख्तर हुसैन, महेश चन्द्र, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डे, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, धीरा तिवारी आदि शामिल रहे। धरने में उक्त लोगों समेत कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, तारा चन्द्र जोशी, विनोद वैष्णव, हर्ष कनवाल, प्रीति बिष्ट, भूपेन्द्र भोज, पारितोष जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डे, तारू तिवारी, दीपक शाह, संगम पान्डे, गीता सैनी, मंजू कान्डपाल, राधा राजपूत, दीपा भण्डारी, गीता पान्डे, अंजू टम्टा, लीला जोशी, दीपा साह, ममता तिवारी, गोपा नयाल, गीता मेहरा, अख्तर हुसैन, सैय्यद नाजिर अली, रमेश नेगी, अम्बीराम, सलीम अख्तर, नूर खान, राबिन भन्डारी, पारितोष जोशी, अरविन्द रौतेला, हेम तिवारी, नवीन कनवाल, अमित बिष्ट, नितिन रावत, बलवन्त दानू, मनोज कनवाल, नवीन कनवाल, जमन सिंह बिष्ट, कमल कोरंगा, जितेन्द्र बिष्ट, मदन डांगी, सचिन आर्या, विनीत कुमार,पंकज गुरूरानी सहित दर्जनों कांंग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *