HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking News: कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार और भाजपा प्रदेश प्रभारी...

Almora Breaking News: कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार और भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला, ये था मामला…

ADVERTISEMENTS

— तीन नये कृषि कानूनों का जमकर विरोध
— कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के खिलाफ टिप्पणी से गुस्सा
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
केंद्र सरकार के तीन नये कृषि बिलों को किसान विरोधी और काले कानून की संज्ञा देते हुए इन कृषि बिलों एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस ने धरना दिया और जमकर भाजपा व उसकी सरकार को कोसा। कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका।

अल्मोड़ा के कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे स्थानीय चौहानपाटा में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने तीन नये कृषि कानूनों के विरोध में धरना दिया तथा केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही कांंग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम का भी पुतला दहन किया गया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के काले कृषि कानूनों से परेशान होकर किसान एक साल से सड़क पर हैं, परन्तु मोदी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार अपनी हिटलरशाही का प्रदर्शन कर किसानों के हितों को दबाने का काम कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि विगत दिवस भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम द्वारा कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लिए अभद्र टिप्पणी की है और इस​ टिप्पणी ने भाजपा की मानसिकता को प्रदर्शित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रभारी इसके लिए सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, वरिष्ठ कांंग्रेसी बिन्दु रौतेला, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, नारायणदत्त पाण्डेय, महेश आर्या, अम्बीराम आर्या, शहाबुद्दीन, तारा चंद्र जोशी, भानु सिंह बिष्ट, कमल नैनवाल, संजय रावत, पुष्पा पान्डेय, गीता मेहरा सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments