HomeUttarakhandAlmoraपढ़िये, अल्मोड़ा कांग्रेस में क्यों मचा घमासान ! बोले हरीश बनौला, ‘‘जनपद...

पढ़िये, अल्मोड़ा कांग्रेस में क्यों मचा घमासान ! बोले हरीश बनौला, ‘‘जनपद में प्राइवेट प्रापर्टी बनकर रह गई कांग्रेस ’’

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस का आपसी मनमुटाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। आज अचानक कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठन हरीश सिंह बनौला ने प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन करके कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा लोगों की कारगुजरियों के चलते कांग्रेस संगठन एक व्यक्ति की प्राइवेट पार्टी बनकर रह गई है।
यहां एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही वह पूरी तरह कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं। 2011 में छात्र संघ उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए, 2014 में सबसे कम उम्र के ब्लाक प्रमुख बने, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रहे, युकां के प्रदेश सचिव बने। बनौला ने कहा कि विभिन्न पदों पर रहते हुए वह वर्तमान में भी प्रदेश मुख्य संगठक सेवादल राजेश रस्तोगी के आशीर्वाद व मुख्यिा हरीश रावत की अनुकम्पा से उन्हें अखिल भारतीय राष्ट्रीय सेवादल का जिला मुख्य संगठन बनने का मौका मिला, किंतु कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार कर गलत आरोप लगाये गये। बनौला ने कहा कि उन पर पंचायत चुनाव के दौरान निष्कासन करने का झूठा आरोप भी लगाया गया। उन्होंने जिलाध्यक्ष से सवाल किया कि आंखिर निष्कासन से पूर्व उन्हें कारण बताओ नोटिस क्यों नही दिया गया। यदि दिया है तो उसकी छायाप्रति उन्हें दिखाई जाये। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी को कमजोर किया जा रहा है तथा कांग्रेस यहां कुछ लोगों की एक निजि प्रापर्टी बन गई है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर उन्हें मीडिया के माध्यम से बदनाम कर रहे हैं। जबकि पांडे को पता होना चाहिए कि किसी भी संगठन में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति और निष्कासन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के पत्र के आधार पर ही होता है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले पीतांबर पांडे ने अपना जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा किया। उस समय दोबारा नये जिलाध्यक्ष के चुनाव के बाद इनके द्वारा सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर कुबडी दासी शब्द का प्रयोग कर लोगों को भ्रमित किया गया था। जिसका जवाब आज तक उन्होंने नही दिया है कि उनके द्वारा किस बड़े नेता पर निशाना साधा गया था। इस अवसर पर उनके साथ सेवादल के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments