HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में भी कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि...

बागेश्वर में भी कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि को गाया भजन

युवा कांग्रेस ने कोकिला देवी में लगाई अर्जी, न्याय मांगा

राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने पर उपजा आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए सत्याग्रह शुरू किया। इस दौरान रघुपति राघव राजा राम भजन भी गाया। दूसरी ओर युवा कांग्रेसजनों ने प्रसिद्ध कोकिला देवी में अर्जी लगाई और राहुल गांधी के लिए न्याय मांगा।

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने के समीप स्थापित गांधी चौक पर एकत्रित हुए। यहां सत्याग्रह पर बैठ गए। यह कार्यक्रम पांच बजे तक चला। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र ने राहुल की लोकसभा सदस्यता रद करके हिटलरशाही होने का प्रमाण दिया है, जो भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए खतरा है। ऐसे लोगों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, विशाल रावत, मनोज राठौर, सुनील कुमार,राजेंद्र टंगणियां, बबलू नेगी, कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, हरीश त्रिकोटी,मनोज कुमार, गीता रावल, केवल जोशी लक्ष्मी धर्मसत्तू आदि मौजूद रहे।
कोकिला देवी में लगाई अर्जी, राहुल के लिए मांगा न्याय

बागेश्वरः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस कोकिला माता के मंदिर पहुंचा। उन्होंने एक अर्जी लिख कर वहां टांगा और माता से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि राहुल के साथ अन्याय हुआ है। जिसे मां के दरबार तक पहुंचा दिया गया है। रविवार को युवा कांग्रेस के राज्य कार्यकारी सदस्य उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता पांखु स्थिति माता कोकिला के दरबार पहुंचे। उन्होंने मां के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। यहां एक पत्र लिखकर उसे मंदिर में टांग दिया। मंदिर में अन्य लोग भी इस तरह से अर्जी लगाते रहे हैं। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रोहित खैर ने कहा कि राहुल गांधी ने अदानी को पैसा किसने दिया यह पूछा था। लेकिन केंद्र सरकार जवाब नहीं दे सकी। न्यायालय ने उन्हें दो वर्ष की सजा सुनाई। उनकी लोकसभा सदस्यता भी समाप्त कर दी गई। उन्होंने कहा कि कोकिला माता न्याय की देवी है। उनके दरबार में अर्जी लगाई गई है। माता राहुल को न्याय और कष्टों से लड़ने की शक्ति प्रदान करेगी। इस दौरान छात्र संघ कोषाध्यक्ष दर्शन जोशी, संजय जोशी, हिमांशु, राहुल, विपिन तिवारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments