उत्तरकाशी के पुरोला में फेरी वालों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, सैलून को लेकर यह फैसला

0
सांकेतिक तस्वीर

Uttarkashi News | उत्तरकाशी के पुरोला में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए पुलिस अभी भी प्रयासरत है। इस संबध में पुरोला के नए थानाध्यक्ष ने बीते गुरुवार को व्यापार मंडल की बैठक ली थी। बैठक में निर्णय लिया था कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक फेरी वालों का पुरोला में प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा।


ADVERTISEMENTS

पुरोला के नए थानाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने पदभार ग्रहण करते ही नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापार मंडल और सभी समुदाय के लोगों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि नगर में पूर्व की भांति सौहार्द और शांति बना कर रखें। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर में अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

सैलून को लेकर भी लिया फैसला

बैठक में सैलून और ब्यूटी पार्लर में कोई भी पुरूष कर्मचारी किसी महिला के बाल नहीं काटेगा। वहां पर महिला कर्मचारी की नियुक्त करनी होगी। कहा कि फिलहाल नगर में फेरी वालों का प्रवेश पूर्ण वर्जित किया गया है। पुरोला नगर क्षेत्र में मामला शांत होने के बाद समुदाय विशेष के 22 लोगों की दुकानें खुल चुकी हैं। इन व्यापारियों में चार व्यापारी वह भी शामिल हैं, जो अपनी दुकानें छोड़ कर जा चुके थे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1