HomeUttarakhandBageshwarदुर्व्यवहार के आरोपी थानाध्यक्ष की दोबारा तैनाती पर उबाल, एसपी से शिकायत

दुर्व्यवहार के आरोपी थानाध्यक्ष की दोबारा तैनाती पर उबाल, एसपी से शिकायत

ADVERTISEMENTS

थानाध्यक्ष प्रताप सिंह का हो रहा विरोध

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के द्वारा जिले में कई थाना व चौकी इंचार्ज के तबादलों के बाद कपकोट थाने में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी की पुन: तैनाती को लेकर स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक संगठनों में विरोध की लहर है।

व्यापारी और टैक्सी यूनियन का आरोप है कि प्रताप सिंह नगरकोटी के पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई व्यापारियों के साथ उत्पीड़न और दुर्व्यवहार किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी ने कहा कि पूर्व में उनके खिलाफ लिखित और मौखिक शिकायतें भी की जा चुकी हैं। इसी तरह, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विवेक कोरंगा ने बताया कि पुलिस की गाड़ी सीज करने जैसी कार्यवाहियों से टैक्सी चालकों और मालिकों को परेशानी हुई है।

दुर्व्यवहार के आरोपी थानाध्यक्ष का करो तबादला

स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी कपकोट के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि प्रताप सिंह नगरकोटी का अन्यत्र स्थानांतरण नहीं किया गया, तो व्यापारी, टैक्सी यूनियन, ग्राम प्रधान और बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में सुंदर बिष्ट, हेम कपकोटी, तारा कपकोटी, भुवन ऐठानी, प्रकाश काण्डपाल, महेश सिंह, राजा शाही, अमरपदीप पूरी, विवेक कोरंगा सहित कई टैक्सी चालक, ग्राम प्रधान और व्यापारी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments