HomeUttarakhandAlmoraनैनीताल पुलिस : Fb live में आई शिकायत, अवैध टैक्सी स्टैंड पर...

नैनीताल पुलिस : Fb live में आई शिकायत, अवैध टैक्सी स्टैंड पर कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल के फेसबुक लाइव (Facebook Live) के दौरान अवैध टैक्सी स्टैंड का मामला संज्ञान में आया। जिस पर पुलिस ने आज सोमवार को एक्शन लिया और कड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मौके पर पहुंच धड़ाधड़ चालान किए।

दरअसल, एसएसपी पंकज भट्ट ने गत दिनों Nainital police के Facebook page में Live आते हुए आम जन मानस से रूबरू होकर समस्याएं व सुझावों को सुना गया। फेसबुक लाइव के दौरान एक शिकायतकर्ता द्वारा डीएम कैंप ऑफिस के सामने पैट्रोल पंप के बाहर अवैध टैक्सी स्टैंड की शिकायत की गई। साथ ही शहर में कई अवैध टैक्सी स्टैण्ड चलाने वाले के विरूद्व कार्यवाही किए जाने हेतु सुझाव दिये गये।

जिस पर आज प्रभारी निरीक्षक नैनीताल राकेश महरा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए डीएम कैंप ऑफिस के सामने पैट्रोल पंप के बाहर खड़े वाहनों के एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 07 चालान किए गए। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने हेतु प्रेम टॉकेज एवं गोलचा कंपाउंड में चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों में चालक ना मिलने पर चस्पा चालान की कार्यवाही की गई। वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी वाहन चालक के द्वारा उक्त स्थानो पर अनावश्यक रूप से वाहन पार्क करने पर उनके विरूद्व तत्काल दण्डत्मक कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments