क्वारब : चौकी इंचार्ज ने किये धड़ाधड़ चालान, होटल-ढाबों का औचक निरीक्षण
सीएनई रिपोर्टर क्वारब/खैरना। क्वारब चौकी इंचार्ज वीके आर्या द्वारा कानून व यातायात व्यवस्था के अनुपालन के लिए जहां वाहनों की औचक चेकिंग की, वहीं सघन अभियान चलाते हुए होटल-ढाबों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों की खबर लेते हुए धड़ाधड़ चालान भी किए।
ADVERTISEMENTS
चौकी इंचार्ज वीके आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे पर दोपहिया व चौपहिया वाहनों की जांच तथा होटलों-ढाबों में चेकिंग की। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि नियम विरूद्ध कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। इस दौरान एमवी एक्ट के कुल 12 चालान हुए और 5 हजार 500 रूपये का शुल्क वसूला गया। एक चालान कोर्ट का भी हुआ। ओवरलोड में 8 चालान हुए। पुलिस एक्ट में रुपये 2000 होटल ढाबों की चेकिंग में किया गया। इस मौके पर उनके साथ कांस्टेबल आनंद राणा, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।