HomeUttarakhandAlmoraबच्चों के सर्वांगीण विकास व प्रतिभा निखारने का अवसर हैं प्रतियोगिताएं :...

बच्चों के सर्वांगीण विकास व प्रतिभा निखारने का अवसर हैं प्रतियोगिताएं : टम्टा

ADVERTISEMENTS
  • धौलादेवी में ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विकासखंड धौलादेवी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़—चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने कहा कि प्रतिभागियों को परिणाम की चिंता किये बगैर कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और दूर—दराज के बच्चों को ब्लॉक व उससे आगे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, स्वरचित कविता, निबंध, शैक्षिक स्टॉल प्रदर्शनी व सर्वश्रेष्ठ एसएमसी पुरस्कार में जूनियर हाईस्कूल बागपाली प्रथम रहा। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में जूनियर बागपाली सर्वोच्च स्थान बनाने में सफल रहा। लोकनृत्य में तलचौना प्रथम व पेंटिंग में जूनियर धसपड प्रथम रहा। प्राथमिक वर्ग के लोकनृत्य में प्राथमिक तलचौना, पेंटिंग में चेलछीना, स्वरचित कविता में दुनाड़, नुक्कड़ नाटक में चिलकुजेली प्रथम रहा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय व बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस अवसर पर खंडशिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, शिक्षक हेम चन्द्र भट्ट,नवीन जोशी, हरीश पांडे,कमलेश पांडे, योगेंद्र रावत, दिनेश आर्या, दीपक कुमार, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, बसंत बल्लभ, विनोद जोशी, ठाकुर चंद्र, प्रतिभा रौतेला, पुष्पा जोशी, मीना रावत, दीक्षा पंत, धनेश्वर कुमार, कुसुमलता, मंजुश्री वर्मा, प्रकाश चंद्र, नीता नयाल, चन्द्र प्रभा फर्त्याल,प्रदीप पाठक आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments