हल्द्वानी| कमिश्नर दीपक रावत 9 फरवरी (गुरूवार) को जनपद अल्मोड़ा के एक दिवसीय भम्रण के दौरे पर रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
जानकारी देते हुए वैयक्तिक सहायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि कमिश्नर दीपक रावत प्रातः 11 बजे से विकास भवन अल्मोड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, दोपहर 1 बजे से जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण बोर्ड बैठक एवं दोपहर 3 बजे से कानून व्यवस्था एवं वन प्रभाग के प्रकरणों से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण विकास भवन सभागार अल्मोड़ा में आयोजित की जायेगी।