Bageshwar News: कपकोट के फरसाली गांव निवासी कमांडेंट नन्द किशोर टम्टा ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ से सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरविशिष्ट सेवा करते हुए बागेश्वर के कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी नंद किशोर टम्टा एक बार फिर सम्मानित हुए हैं। उन्हें आज…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विशिष्ट सेवा करते हुए बागेश्वर के कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी नंद किशोर टम्टा एक बार फिर सम्मानित हुए हैं। उन्हें आज राष्ट्र​पति पुलिस पदक से नई दिल्ली में नवाजा गया है। यह मौका था सशस्त्र सीमा बल के 58वें स्थापना दिवस का। 64वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बरामा कैंप हावली (असम) के कमांडेंट नन्द किशोर टम्टा नई दिल्ली में स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए। उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ ने राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

कमांडेंट नंद किशोर टम्टा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, नार्थ ईस्ट रीजन (NER), HIGH ALTITUDE, प्रशिक्षण केंद्र, बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल में अपनी सेवाएं जैसे प्रशिक्षण, ऑपरेशन और कुशल प्रबंधन, प्रशासनिक कार्य हेतु दे चुके हैं। वर्तमान में वह 64वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बरामा कैंप हावली (असम) में कार्यरत हैं।

श्री टम्टा को इससे पहले उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए भारतीय पुलिस पदक, महानिदेशक, गोल्डन डिस्क, महानिदेशक सिल्वर डिस्क सम्मान से नवाज़ा जा चुका है। इन्हें प्रशिक्षण, ऑपरेशन और कुशल प्रबंधन में बेहतरीन कार्यो के लिए वरिष्ठ अधिकारीयों से कई प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *