HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम, प्रधानाचार्य को सेवानिवृत्त पर विदाई

कालाढूंगी न्यूज : वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम, प्रधानाचार्य को सेवानिवृत्त पर विदाई

कालाढूंगी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यात कोटाबाग के वार्षिकोत्सव में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं विद्यालय प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद जोशी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय स्टाफ द्वारा उनको विदाई दी गयी। इस मौके पर पत्रिका प्रयास के द्वितीय अंक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे, उप शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, आदर्श राइंका कोटाबाग प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रौतेला, पीटीए अध्यक्ष बलवंत सिंह बोहरा, एसएमडीसी अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह को विधालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय स्टाफ द्वारा सेवानिवृत्त हुए पूर्व प्रधानाचार्य जोशी सहित उनकी पत्नी मंजू जोशी पुत्र धीरज जोशी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वर्तमान प्रधानाचार्य बृजमोहन पांडे ने जोशी के कार्यकाल में विधालय में हुए कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर
विद्यालय के बच्चों द्वारा शिक्षिका हेमलता लोहनी के निर्देशन में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन प्रेम सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रजमोहन पांडे, शिक्षक प्रेम सिंह चौहान, त्रिभुवन पांडे, आनंद बल्लभ बेनीवाल, कमला अधिकारी, दीपक गिरि, पुष्पा आर्या, मनोज कुमार मिश्र, मोहन सिंह कपकोटी आदि उपस्थित थे। पत्रिका ‘प्रयास ‘के संपादक कला शिक्षक त्रिभुवन पांडे ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया एवं वार्षिक गतिविधियों में प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय स्तर से पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub