HomeUttarakhandAlmoraशीतलाखेत में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

शीतलाखेत में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

हर घर लहरायेगा तिरंगा : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल ‘हर-घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके अलावा पौधारोपण कर पर्यावरण चेतना विकसित करने का प्रयास किया गया। साथ ही विविध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली, पौधारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित की। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान देशभक्तों की आजादी की लड़ाई में दी गई कुर्बानी को याद किया गया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ ”जय-जय पावन झंडा प्यारा” जयगोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु नारे लगाए गए और लोगों को राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

प्रभारी प्राचार्य मंजरी जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर किया जा रहा है और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य देशभक्ति के भाव को विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन में डॉ. सीमा प्रिया ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य मंजरी जोशी, सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा प्रिया, महाविद्यालय के कार्मिक कमल बनकोटी, रमेश राम, महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित क्षेत्र के व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पाठक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments