HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर न्यूज: महाविद्यालय की प्राचार्य का निधन, डेढ़ माह पूर्व ही लिया...

सोमेश्वर न्यूज: महाविद्यालय की प्राचार्य का निधन, डेढ़ माह पूर्व ही लिया था चार्ज, श्रद्धांजलि दी

सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर
हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
की प्राचार्य प्रो. (श्रीमती) प्रवीन जैन का हृदयाघात से असामयिक निधन हो गया। यहां उल्लेखनीय है कि प्रो. प्रवीन ने इसी माह गत 3 अक्टूबर को सोमेश्वर महाविद्यालय में प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला था। मगर करीब डेढ़ माह बाद ही गत 21 नवंबर को उन्हें हृदयाघात पड़ा और उनका असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से महाविद्यालय स्टाफ ने गहरा दुख जताया है। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बलदेव राम, जगदीश प्रसाद, संजू, डॉ. राकेश पाण्डेय, बीपी दुर्गापाल, डॉ. अर्चना जोशी, आचंल सती, अर्पणा सिंह, डॉ. कंचन वर्मा, डॉ. प्राची टम्टा, डॉ. शालिनी टम्टा, डॉ. जीएस धामी, डॉ. सुनीता भण्डारी, हिमाद्री, विनोद मेहरा, रजनीश कुमार, यशपाल, राहुल जलाल, पवन पाण्डे, राधा किरौला आदि उपस्थित थे।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments