HomeBreaking Newsडिजिटल मीडिया की ख़बर का सीएम ने लिया संज्ञान, बीमार को दिए...

डिजिटल मीडिया की ख़बर का सीएम ने लिया संज्ञान, बीमार को दिए 01 लाख नगद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

जरूरतमंदों की मदद और आदर्श पत्रकारिता की दिशा में डिजि​टल मीडिया भी ​अहम भूमिका निभा रहा है। मु​ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल मीडिया/वेब पोर्टल में प्रकाशित एक ख़बर का संज्ञान लेते हुए ब्रेन हैमरेज के चलते नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मदद को 01 लाख रूपये की नगदी धनराशि प्रदान की है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल शर्मा पुत्र स्व. राम प्रकाश शर्मा, हाल निवासी धान मिल रोड, नई आईटीआई के पास, आनंद एकेडमी के सामने, मुखानी तहसील, हल्द्वानी को 01 जून को ब्रेन हैमरेज हो गया। जिसके बाद उपचार हेतु वह वर्तमान में गम्भीर परिस्थितियों में आईसीयू वार्ड सफदरगंज अस्पताल नई दिल्ली में भर्ती हैं।

गोपाल शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता शर्मा एवं दो नाबालिक बेटियां आदिति उम्र 08 वर्ष, प्रज्ञा उम्र 07 वर्ष हैं। इस सम्बन्ध में डिजिटल मीडिया पर एक वायरल ख़बर का संज्ञान लेते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पीड़ित के उपचार एवं सहायता हेतु रूपये 01 लाख की नकद धनराशि सीएसआर मद से प्रदान की गई।

Click To Read :- साहस को सलाम: ‘रालमघाटी’ की 85 किमी पैदल यात्रा कर लौटे डा. मिराल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments