HomeUttarakhandDehradunदेहरादून न्यूज : सीएम केंद्रीय राज्यमंत्री ऊर्जा आरके सिंह से बोले— रिफार्मस...

देहरादून न्यूज : सीएम केंद्रीय राज्यमंत्री ऊर्जा आरके सिंह से बोले— रिफार्मस को लेकर राज्यों की राय भी जाने केंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (ऊर्जा) आर.के. सिंह के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रिफाॅर्मस को लेकर जो कार्य हो रहे हैं, उसमें राज्यों से जरूर परामर्श किया जाय। ऊर्जा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए हमें सभी क्षेत्रों में राष्ट्रीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सोलर रूफ टाॅप योजना का अच्छा फीडबैक है। उत्तराखण्ड में राज्य ने सोलर फार्मिंग की नई योजना लागू की है।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि केन्द्र से डी.जी.एफ गाईडलाइन के जारी होने से लोगों को कार्य करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि काॅमर्शियल क्षेत्र का तीन महीने का फिक्स चार्ज राज्य सरकार ने माफ किया है। इसका वहन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आर. के. सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार पारंपरिक ऊर्जा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण ऊर्जा के क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। राज्यों की हर सम्भव मदद की जायेगी। इस अवसर पर सचिव ऊर्जा राधिका झा भी उपस्थित थीं।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments