HomeUttarakhandPithoragarhपिथौरागढ़ : 20 सितंबर को कनालीछीना जीआईसी से शुरू होगी स्वच्छता दौड़

पिथौरागढ़ : 20 सितंबर को कनालीछीना जीआईसी से शुरू होगी स्वच्छता दौड़

  • विजेता प्रतिभागी होंगे सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

ADVERTISEMENTSAd

20 सितंबर को कनालीछीना जीआईसी से स्वच्छता दौड़ का आयोजन होगा। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री बिशन सिंह चुफाल द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजेन्द्र सिंह मेहता ने बताया कि 20 सितम्बर को कनालीछीना राजकीय इंटर कॉलेज में विविध जनजागरूकता व जनउपयोगीता के कार्यकम होंगे। इनका आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार व नमामि गंगे उत्तराखंड द्वारा 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत होगा।

विविध कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, कृषि, उद्यान, उद्योग, पशुपालन, डेयरी जैसे विभागों के स्टॉल लगना, विद्यालयी बच्चों हेतु ऑनलाइन पेंटिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, स्वच्छता व जल संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक व गीत, वृक्षारोपण कार्यक्रम व राष्ट्रगान का आयोजन के साथ ही स्वच्छता दौड़ का आयोजन भी किया जा रहा है। कनालीछीना जीआईसी से आरम्भ होने वाली स्वच्छता दौड़ हेतु प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा और विजेताओं को मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में पेयजल व स्वच्छता मंत्री बिशन सिंह चुफाल द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments