HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : हरिद्वार की तर्ज पर होगा नगर का विकास :...

बागेश्वर न्यूज : हरिद्वार की तर्ज पर होगा नगर का विकास : चंदन राम दास

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने कहा कि नगर पालिका के सहयोग से नगर का विकास हरिद्वार की तर्ज पर किया जाएगा। पर्यटक यहां आकर अच्छा महसूस करें। यह कोशिश लगातार की जा रही है। कार्य समय पर और गुण्वत्तायुक्त होना चाहिए। शहर जितना अधिक साफ सुथरा रहेगा। उसका लाभ सभी को मिलेगा।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

यह बात उन्होंने बुधवार को नगर पालिका द्वारा किए गए सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ अवसर पर कही। दास ने कहा कि सरकार विकास कार्यों के लिए दिन-रात काम कर रही है। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि पालिका क्षेत्र में लगातार विकास हो रहे है। गत दिनों नीलेश्वर में दस लाख का सौदर्यीकरण किया गया। बागनाथ वार्ड में सात लाख, 66 हजार रुपये की लागत से प्रकटेश्वर मंदिर से राजा शू स्टोर तक सौदर्यीकरण कार्य किया गया। यह कार्य अन्य वार्डों में भी जारी रहेगा।

उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे अपने घरों का कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। नदी अथवा बाजार में न फैलाएं। इससे बाहर से आने वाले पर्यटक नगर की अच्छी छवि लेकर नहीं लौटते हैं। इस मौके पर पूर्व चेयमरैन सुबोध लाल साह, सभासद धीरेंद्र परिहार, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, बहादुर सिंह परिहार, प्रकाश साह, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे। ईओ राजदेव जायसी ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments