HomeUttarakhandAlmoraस्वतंत्रता दिवस पर उल्लास: ध्वजारोहण, प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा...

स्वतंत्रता दिवस पर उल्लास: ध्वजारोहण, प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा शहर

╰┈➤ अल्मोड़ा तिरंगे के रंग में रंगा: भव्यता से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: 80वां स्वतंत्रता दिवस यहां भव्यता व उल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ विविध रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मिष्ठान वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सुबह पूरे बाजार में स्कूली बच्चों ने आकर्षक प्रभात फेरी निकाली और प्रेरक नारों से देशभक्ति की अलख जगाई। कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में देवदार के पौधों को रोपित कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान एवं संघर्ष को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों और मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए देश एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राज्य आंदोलनकारियों को जिलाधिकारी अंशुल सिंह, राज्य मंत्री गंगा बिष्ट एवं गोविंद पिल्खवाल ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। इसके पश्चात मल्ला महल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों एवं विद्यार्थियों ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया। मल्ला महल के कार्यक्रम विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई तथा अन्य कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, ललित लटवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments