HomeBreaking Newsचौकी इंचार्ज बीके आर्य ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, चालानी कार्रवाई

चौकी इंचार्ज बीके आर्य ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, चालानी कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

क्वारब चौकी इंचार्ज बीके आर्या ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही होटल-ढ़ाबे वालों को शराब पीने-पिलाने से बाज आने की हिदायत दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज 07 चालान एमवी एक्ट के करते हुए 3500 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 03 चालान पब्लिक एक्ट के तहत करते हुए 750 रूपये की वसूली की। इस अभियान में उनके साथ में कांस्टेबल गोपाल बिष्ट, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे। इधर चौकी इंचार्ज ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन में अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनने, वाहन चलाते वक्त पूरे कागज अपने पास रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि हाई वे पर मौजूद किसी होटल में कोई शराब पीता या पिलाता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments