जीपीएस स्कूल कूल (GPS kool) में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। नैनीताल जनपद के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत जीपीएस स्कूल कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। नन्हे—मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। साथ ही विविध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
ADVERTISEMENTS
गत दिवस आयोजित बाल दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। विविध प्रतियोगिताएं भी हुई। हेड टीचर महेंद्र सिंह जीना के दिशा—निर्देशन में विविध कार्यक्रम हुए। जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। आइये देखिए कार्यक्रम की कुछ झलकियां —
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।