HomeUttarakhandAlmoraAlmora : शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देखी कुमाऊंनी फिल्म 'माटी...

Almora : शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देखी कुमाऊंनी फिल्म ‘माटी पहचान’

ADVERTISEMENTS

⏩ फिल्म के अभिनेताओं संग पाकर हुए गदगद, खूब खींची सेल्फी और लिए फोटो

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

Uttarakhand film Maati Pehchaan

कुमाऊंनी लोक भाषा व संस्कृति को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए नित नए प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दिशा में कुमाऊंनी भाषा में बनने वाली फिल्में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। उत्तराखंडी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़े पर्दे की कुमाऊंनी फीचर फिल्म ‘माटी पहचान’ (Maati Pehchaan) भी निचित रूप से एक सराहनीय व सार्थक प्रयास है।

फिल्म को लेकर युवा पीढ़ी में भी एक क्रेज दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में स्कूल व कॉलेज छात्र-छात्राएं भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यहां स्थानीय आरसीएम मॉल में गत 23 सितम्बर से चल रही फीचर फिल्म ‘माटी पहचान’ दर्शकों का मन मोह रही है। आज प्रातः 9.45 बजे से शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ सिनेमाहाल के बड़े पर्दे में कुमाऊंनी भाषा की फिल्म का आनंद लिया।

यही नहीं, उन्होंने फिल्म के कलाकार नरेश बिष्ट, शेखर कुमार और निर्देशक/कलाकार अजय बेरी को माल में अपने बीच पाकर करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। उत्साहित बच्चों ने कुमाऊंनी फिल्म के कलाकारों के साथ खूब सेल्फियां लीं और फोटो खिंचाए। इस अवसर पर फिल्म के लेखक, रंगकर्मी मन मोहन चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस सहयोग के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा एवं प्रबंधक अधिवक्ता शेखर लखचौरा का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

फिल्म के बारे में संक्षेप में –

”माटी की पहचान” फिल्म में पहाड़ की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को को एक प्रेम कहानी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। उत्तराखंड के 15 स्थानों पर पी०बी०आर० में प्रदर्शित किया गया है। फिल्म के प्रड्यूसर फराज शेरे ने अपने Fortune Talkies मोशन पिक्चर्स नई दिल्ली के बैनर तले इसे प्रदर्शित किया है। फिल्म के निर्देशक, लेखक, संगीतकार सहित कई कलाकार सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से जुड़े हैं। रंगकर्मी मनमोहन चौधरी ने स्थानीय दर्शकों का आभार प्रकट किया तथा अधिक से अधिक दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की है।

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments