HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: हवलदार जगदीश को दी अंतिम सलामी, सरयू संगम पर अंत्येष्टि

बागेश्वर: हवलदार जगदीश को दी अंतिम सलामी, सरयू संगम पर अंत्येष्टि

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: चार कुमाऊं के हवलदार का सरयू संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। रानीखेत से आई सेना की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। दो दिन पहले उपचार के दौरान दिल्ली आरआर में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कांडा तहसील के सखोला गांव निवासी 49 वर्षीय जगदीश सिंह 4—कुमाऊं नौसेरा जंमू कश्मीर में तैनात थे। चार दिन पहले उनकी ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। सेना ने उन्हें आरआर दिल्ली में भर्ती किया, लेकिन उपचार के दौरान शुक्रवार को उनका निधन हो गया। शनिवार की देर शाम सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। रविवार की सुबह परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद शव यात्रा शुरू हुई। जिला मुख्यालय स्थित सरयू तथा गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। रानीखेत से आई सेना की टुकुड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया। इसके बाद दोनों बेटों ने चिता को मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे पत्नी विमला पुत्र अभिषेक तथा अखिलेश को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। शहीद की अंतिम यात्रा में दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, वीरेंद्र नगरकोटी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष भूपेश दफौटी, सचिव रमेश भंडारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments