HomeUttarakhandAlmoraबागेश्वर: बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही लोगों में जगाई अलख

बागेश्वर: बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही लोगों में जगाई अलख

👉 शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूहा भगरतोला का वार्षिकोत्सव

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के गरुड़ ब्लाक अंतर्गत शहीद रामसिंह बोरा राजकीय जूनियर हाईस्कूल भगरतोला का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ही जागरूकता के कार्यक्रम पेश किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान समेत साइबर क्राइम को लेकर जनमानस को जागरूक किया।

बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि राजूहा भगरतोला जिले में सर्वाधिक छात्र संख्या का विद्यालय है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक राजूहा भगरतोला को हाईस्कूल का दर्जा मिल जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने की। संचालन करते हुए प्रधानाध्यापक महेश पंत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया, शंकर खड़ायत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील दोसाद, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, चंदन बोरा, खंड शिक्षाधिकारी कमलेश्वरी मेहता, शिक्षक संघ के अध्यक्ष नवीन मिश्रा,शिक्षिका भागीरथी मर्तोलिया, वंदना पंत, रमेश भयेड़ा,शिक्षक सुरेंद्र वर्मा, सुंदर नेगी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments