HomeUttarakhandAlmoraस्वीमिंग पूल में बच्चे उठा रहे तैराकी का लुफ्त, शारदा पब्लिक...

स्वीमिंग पूल में बच्चे उठा रहे तैराकी का लुफ्त, शारदा पब्लिक स्कूल में समर कैंप

ADVERTISEMENTS

⏩ 12 दिवसीय समर कैंप में तैराकी सहित विविध गतिविधियां

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में योग दिवस की तैयारियों के साथ ही समर कैंप’ का आगाज़ हो गया है। समर कैंप में बच्चे विभिन्न उपयोगी व रचनात्मक गतिविधियों के अलावा तैराकी का भी आनंद ले रहे हैं।

इस 12 दिवसीय ‘समर कैंप में तैराकी, सोगा, डांस, संगीत, हॉकी, शतरंज, क्राफ्ट, ताइक्वांडो आदि रचनात्मक गतिविधियां शामिल हैं। समर कैंप में बच्चे बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं एवं काफी उत्साहित दिख रहे रहे हैं। समर कैंप में शहर के अन्य विद्यालयों के बच्चे भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पठन-पाठन के साथ ही रचनात्म‌क गतिविधियों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। समूह कैंप में 200 से भी अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments