हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में करंट से झुलसे एक 11 साल के बालक की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव नगर, खटीमा निवासी 11 वर्षीय शिव राठौर पुत्र रूप नारायण को शनिवार को करंट लग गया था। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गम्भीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वान के लिए रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों की टीम उसका जीवन बचाने में जुटी रही, लेकिन रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब परिजन शव अपने साथ ले गये हैं। मृतक के घर में इस हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है। उसके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है। बताया जाता है कि मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।