HomeUncategorizedमुख्यमंत्री ने ली पिथौरागढ़ आपदा की जानकारी, दिए राहत व बचाव कार्यों...

मुख्यमंत्री ने ली पिथौरागढ़ आपदा की जानकारी, दिए राहत व बचाव कार्यों के निर्देश

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के ग्राम जुम्मा में भारी वर्षा से हुए नुकसान के बारे में कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार एवं अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ फिंचाराम से वर्चुअल माध्यम से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में मौजूद जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान से फोन पर राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस सम्बंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू कार्यों से अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र से लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर लाया जाय। प्रभावितों को रहने के साथ ही खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाय की प्रभावित क्षेत्र में कोई न फंसे।

देखिये वीडियो : निर्माण सामग्री लेकर अल्मोड़ा आ रहा टिप्पर खाई में गिरा, एक की मौत, चालक गम्भीर

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर को निर्देश दिए की प्रभावित क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को जल्द शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाय। सड़क निर्माण विभागों की टीम से जल्द मार्गों से मलवा हटाया जाय। जो भी मार्ग बाधित हो रहे हैं, उनको शीघ्र खुलवाने के लिए जेसीबी एवं अन्य उपकरण की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : यहां घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं कमिश्नर एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 लोगों के मृत्यु एवं 4 लोगों के लापता होने की सूचना है। प्रशासन एवं एसएसबी की टीम घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. आशीष चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह प्रभावित क्षेत्र में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फोन से जिलाधिकारी से लगातार अपडेट ले रहे हैं। मौसम साफ होते ही मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।

पिथौरागढ़ आपदा अपडेट : अब तक तीन बच्चों के शव बरामद, कई मकान जमींदोज

इस मौके पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक चंद्रा पंत, खजान दास, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. आनन्द श्रीवास्तव, पिथौरागढ़ से वर्चुअल माध्यम से एडीएम फिंचाराम चौहान मौजूद रहे।

Haldwani: बरेली रोड पर हुआ हादसा, शटर तोड़ते हुए शोरूम में घुसी कार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments