मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले को दी बड़ी सौगात

👉 14 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास👉 विकसित जनपद बनेगा बागेश्वर: बहुगुणा सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बागेश्वर जिले के…

👉 14 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
👉 विकसित जनपद बनेगा बागेश्वर: बहुगुणा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बागेश्वर जिले के लिए बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नैनीताल से वर्चुअल माध्यम से 47.1570 करोड़ रुपये के लागत की 14 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 22.0288 करोड़ की लागत से 06 योजनाओं का लोकार्पण व 25.1282 करोड़ लागत से 08 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस मौके पर बागेश्वर के नुमाईश खेत मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बागेश्वर को विकसित जनपद बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के बाद योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल में देश सशक्त एवं आत्मनिर्भर हुआ है। प्रधानमंत्री ने कभी भी जाति, धर्म, समुदाय की बात नहीं की है। हमेशा गरीब के बारे में ही सोचा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में आखरी पंक्ति के व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ा गया है। सिल्क्यारा सुरंग में फसे श्रमिकों का भी जिक्र किया। कैबिनेट मंत्री ने बागेश्वर जनपद को विकसित जनपद बनाने का भी भरोसा दिया। उन्होंने जिला प्रशासन सहित तमाम अधिकारियों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने सरकार की योजनाओं को धरातलीय स्वरूप प्रदान के लिए पूर्ण मेहनत व लग्न के साथ काम किया।

बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बागेश्वर के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि वर्ष 2047 का भारत सम्पन्न व विकसित भारत होगा। उन्होंने कहा कि पीएम एवं सीएम के सफल नेतृत्व में देश व प्रदेश निरन्तर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं से आच्छादित 49 लाभार्थियों को चैक एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किए। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित अन्य अतिथियों द्वारा चंडिका मंदिर स्थित नव निर्मित पार्क का लोकार्पण व गोमती पुल के समीप स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, गोविंद सिंह दानू, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक नरेंद्र खेतवाल, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी, रणजीत बोरा, रेडक्रास के चेयरमैन संजय शाह जगाती, भाजपा महामंत्री संजय परिहार, घनश्याम जोशी, पूरन गड़िया, उमा बिष्ट, राजेंद्र परिहार समेत अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आम जनता व लाभार्थी मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव जोशी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *