रामनगर हत्याकांड का खुलासा ▶
🔴 BREAKING NEWS रामनगर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार CNE TV | सच्चाई से सीना ठोक के

सीएम हेल्पलाइन में समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करें : मुख्यमंत्री धामी

0
धामी कैबिनेट की बैठक
धामी कैबिनेट की बैठक

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली से सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उनके द्वारा दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने और उन पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता मिलन और तहसील दिवस का आयोजन नियमित किया जाए और इन दिनों दर्ज होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपदों में विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान हो और उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच पीएम मोदी से मिले राज्यपाल, जानिए किस मुद्दे पर हुई चर्चा

ADVERTISEMENTS