कल हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी, यह रहेगा कार्यक्रम

हल्द्वानी अपडेट| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 फरवरी (मंगलवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है। जानकारी देते हुए प्रमुख निजी सचिव मोहन…

कल हल्द्वानी आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी अपडेट| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 फरवरी (मंगलवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है।

जानकारी देते हुए प्रमुख निजी सचिव मोहन चन्द्र जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः10:30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर, प्रातः 11:30 गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11:45 बजे गौला बाईपास निकट आंवला चौकी हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

इसके उपरांत काठगोदाम सर्किट हाउस में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भाजपा पदाधिकारी/वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं विचार विमर्श करेंगे।

कार्यक्रम के बाद दोपहर 3: 40 बजे गौलापार स्टेडियम से हैलीपैड हल्द्वानी से अस्थाई हेलीपैड लोहरिया हैड खटीमा उधम सिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।

हल्द्वानी: बर्थडे पार्टी में जमकर हुई मारपीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *