मुख्यमंत्री धामी अचानक पहुंचे आरटीओ दफ्तर, आरटीओ दिनेश पठोई को किया सस्पेंड

0

देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय (RTO Office Dehradun) में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले।


ADVERTISEMENTS

आरटीओ दिनेश पठोई सस्पेंड RTO Dinesh Pathoi suspended
सीएम धामी के सुबह करीब दस बजे अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के छापे के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान 80 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया।

सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए। मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

गौरतलब है कि धामी सरकार ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी और अधिकारी समय से पहुंचेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव एस एस संधू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर आदेश जारी कर दिए थे। इसी बीच आरटीओ से लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह 10 बजे आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

कपिल शर्मा शो की जगह लेगा शेखर सुमन का ‘इंडियाज़ लाफ्टर चैंपियन’

उत्तराखंड : समय से पहले महकी फूलों की घाटी, 1 जून से पर्यटक करेंगे घाटी का दीदार

ADVERTISEMENTS