HomeUttarakhandDehradunDEHRADOON NEWS: कोरोना से उत्पन्न हालातों पर मुख्यमंत्री ने की मंत्रणा, शिक्षण...

DEHRADOON NEWS: कोरोना से उत्पन्न हालातों पर मुख्यमंत्री ने की मंत्रणा, शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश, प्रवासी उत्तराखंडियों को रहना होगा होम क्वारंटाइन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून
कोरोना संक्रमण बढ़ते देख प्रदेश सरकार अब एक्शन मोड पर आ गई। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से हालातों को जाना और कोरोना संक्रमण रोकने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। शिक्षण संस्थानों को बंद करने समेत राज्य की सीमाओं पर गहन चैकिंग करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही आने की अनुमति दी जाए।

Big Breaking Haldwani : पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, तेज हवाओं से बिगड़ा संतुलन, पेड़ पर अटकी महिला सैलानी, सकते में आ गयी जान, पढ़िये पूरी ख़बर…..

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारियों के साथ आज वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये प्रदेश में कोरोना से उत्पन्न हालातों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूरी सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत करने के साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया जाए। राज्य की सीमाओं पर पूरी गम्भीरता से चैकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही अनुमति दी जाए।

Big News : 01 मई से 18 से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इसके लिये पिछली बार के पोर्टल को सक्रिय किया जाए। यह भी कहा कि घर लौटने पर प्रवासियों के लिये होम क्वारेंटाईन अनिवार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की आवश्यकता है।

Big Breaking : उत्तराखंड में कोरोना का बढ़ रहा प्रकोप, 24 की चली गई जान, 2 हजार 160 नए केस

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राउंड स्तर पर काम करने वाले फ्रंटलाईन वर्कर्स का मनोबल बढाया जाए और कोशिश रहे कि स्वास्थ्य कर्मी और अन्य फ्रंटलाईन वर्कर्स संक्रमण से सुरक्षित रहें। उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, शैलेश बगोली, डा.ॅ पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दिल्ली है दिलवालों की ! आज रात 10 बजे से लागू हो जायेगा कम्पलीट लॉकडाउन ! अब क्या खायेंगे, कहां जायेंगे प्रवासी, बता तो दे दिल्ली और केंद्र सरकार ?

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल भर्ती

कोरोना के बढ़ते मामलों पर कोर्ट ने उप्र. सरकार को दिए 26 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश

बागेश्वर : देवता का समझते रहे प्रकोप और बीमारी ने ले ली जान, अस्पताल में महिला की मौत

ब्रेकिंग : दिल्ली में कोरोना के 25 हजार से अधिक नए मामले, 161 की मौत

नैनीताल जिले में आने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन अनिवार्य, जारी हुए नए आदेश

उत्तराखंड, कोरोना का सितम : मां की मौत का मना रहे थे मातम, बेटा भी चल बसा, परिवार के अन्य सदस्य भी संक्रमण की चपेट में

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments