HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी निर्णायक आंदोलन की चेतावनी,...

Almora News : सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी निर्णायक आंदोलन की चेतावनी, लंबित बिलों का भुगतान सहित सभी समस्याओं के निराकरण की मांग

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा सस्ता गल्ला विक्रेता संघ अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी की यहां हुई बैठक में अवेशेष बिलों का भुगतान नही करने पर कड़ा रोष जाहिर किया गया। तय हुआ कि समस्याओं का तत्काल समाधान नही होने पर एकजुट होकर निर्णायक आंदेालन की बिगुल फूंक दिया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि बार—बार अनुरोध के बावजूद शासन द्वारा विक्रेताओं को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व अन्य योजनाओं द्वारा वि​तरित किये गये खाद्यान्न योजनाओं के बिलों का भुगतान नही किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जब तक पर्वतीय क्षेत्र की नेट कनेक्टीवीटी की समस्या का समाधान नही होता तथा विक्रेताओं को नेट खर्च के रूप में प्रतिमाह एक हजार रूपया अग्रिम भुगतान नही किया जात तब तक आन लाइन ट्रांजेक्शन नही किया जायेगा। उन्होंने कहा पुराना भुगतान देने की बजाए सरकार लगातार नए—नए शासनादेश लागू कर विक्रेताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया कि दुकान में राशन लेते वक्त मॉस्क पहन कर आयें। यदि उपभोक्ता मॉस्क पहन नही आया तो उसे खाद्यान्न नही दिया जायेगा। जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि वह विक्रेताओं का राजकीय गोदाम से दुकान तक का किराया—भाड़ा तुरंत संशोधित करें। समस्या सुनने पर खाद्यान्न मंत्री वंशीधर भगत का विक्रेताओं की समस्या पर गौर करने पर आभार जताया गया। साथ ही उनसे मानदेय तीस हजार प्रतिमाह स्वीकृत करने की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष दिनेश गोयल व महामंत्री मनोज वर्मा ने जनपद के सभी गोदाम के पदाधिकारियों से कहा कि वह शीघ्र अपने—अपने क्षेत्र में विक्रेताओं की बैठक करायें ताकि आगे ​के लिए उचित निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि शासन द्वारा बिलों का भुगतान नही किया गया तो कार्य बहिष्कार व सामूहिक त्याग पत्र दिया जायेगा। बैठक में दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, अभय साह, नारायण सिंह, केसर सिंह, भूपाल सिंह, दीपक साह, जालली से विपिन चंद्र, ताड़ीखेत से बालादत्त, रानीखेत से भीम सिंह आदि मौजूद रहे।

कोरोना ब्रेकिंग : उत्तराखंड में टूटे सभी रिकॉर्ड 37 की मौत, 2757 नए मरीजअभी और कहर बरपायेगा कोरोना, जून माह तक मरने वालों का आंकड़ा हर दिन कर सकता है 2500 पार, द लांसेंट की रिपोर्ट ‘India’s Second COVID-19 Wave’ में कई गम्भीर खुलासेBig News : सम्भलने का मौका भी नही दे रहा कोरोना का नया स्ट्रेन, सिर्फ 24 घंटे में अच्छी-भली महिला के दोनों फेफड़े हुए खराब, हल्के में लेने की न करें भूलBAGESHWER : जंगल की आग की भेंट चढ़ गया 8 कमरों का आवासीय मकान, 4 लाख की नगदी समेत लाखों का सामान खाक, 9 बकरियां जिंदा जलीबागेश्वर : आंधी—तूफान से एनएच पर गिरे विशाल पेड़, घंटों रहा यातायात बाधितपरीक्षा स्थगित किये जाने का बेरोजगारों ने किया स्वागत, कहा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार का सही कदमप्रधानमंत्री ने तोड़ा मौन, महामंडलेश्वर से की कुंभ मेला समाप्त करने की अपीलALMORA BREAKING: 2.40 लाख रुपये की स्मैक के साथ एसओजी ने दबोचा युवक, पहले नैनीताल में भी पकड़ा जा चुका है अल्मोड़ा का यह युवक, अब सप्लायरों को शिकंजा कसने की बन रही रणनीतिसल्ट उपचुनाव: मतदान की प्रक्रिया जारी, डीएम एवं एसएसपी ने चेक किए कई बूथBHIKIYASAIN: कुमाऊं में ‘भूमिया बूबू’ के प्रति अटूट आस्था, रापड़ गांव में भूमिया मंदिर भक्तिभाव से विशेष पूजा—अर्चनाKAPKOT NEWS: एक सप्ताह से कपकोट क्षेत्र में बैंक व पोस्ट आफिस के कामकाज बाधित, बीएसएनएल की संचार व्यवस्था चरमराई और नेटवर्किंग सिस्टम गड़बड़ायाBAGESHWER NEWS: अमृत महोत्सव के तहत हुई 10 किमी मैराथन, राहुल ने मारी बाजी, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बांटे पुरस्कारALMORA NEWS: पुलिस ने बुजुर्ग मतदाताओं को सहारा बनकर दी मित्र पुलिस की मिशालAlmora News : सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दी निर्णायक आंदोलन की चेतावनी, लंबित बिलों का भुगतान सहित सभी समस्याओं के निराकरण की मांगSOMESHWER: शराब के नशे में उत्पाद मचाते दो लोग गिरफ्तारअटल आदर्श राइका ढोकाने में शिक्षण सत्र प्रारम्भ, पर उपलब्ध नही हुईं नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, असमंजस में विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावकAGRA: लोगों का चालान करने निकले दरोगा का ही कट गया चालान, खुद बिना मास्क पहने समझाने लगे नियमकोरोना को लेकर संशोधित आदेश जारी, संपूर्ण प्रदेश में रात 9 से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यूALMORA NEWS: गबन मामले में फंसे सोसायटी के सीएमडी को नहीं​ मिली जमानतलापरवाही पड़ रही महंगी, अल्मोड़ा में टूटा कोरोना संक्रिमितों का रिकार्ड, कुल 69 केस
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments