HomeUttarakhandDehradunचारधाम यात्रा : टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी और कालाबाजारी पर FIR के...

चारधाम यात्रा : टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी और कालाबाजारी पर FIR के निर्देश

ADVERTISEMENTS

देहरादून | मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में बैठक के दौरान कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन देखते हुए बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं को अधिक परेशानियां न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और कालाबाजारी को रोकने के लिए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए, साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए।

उन्होंने आईआरसीटीसी के साथ ही उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा भी लगातार अनुश्रवण किए जाने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने यात्रा से जुड़ी सभी जनपदों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित पीआरडी जवान उपलब्ध कराए जाने हेतु भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने शिकायतों के निस्तारण एवं रिफंड के लिए 24×7 व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को नकली वेबसाइटों और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव दिलीप जावलकर एवं अपर सचिव नागरिक उड्डयन सी. रविशंकर सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

गजब – मुख्यमंत्री के साथ ‘चोर’ ने उड़ाई दावत, ली सेल्फी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments