HomeBreaking Newsविद्यालय भवन की रेलिंग व गेट को अराजक तत्वों ने पहुंचाया नुकसान

विद्यालय भवन की रेलिंग व गेट को अराजक तत्वों ने पहुंचाया नुकसान

✒️ ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवाली गांव तोक चक विसोद में आराजक तत्वों द्वारा मुख्य गेट के आस-पास तोड़फोड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने इस मामले पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता व भवाली गांव चक विसोद के वन सरपंच दयाल आर्य ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा बीते रोज गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गेट को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। साथ ही विद्यालय के गेट के समीप रैलिंग को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी अराजक तत्वों द्वारा गांव से गाड़ी के टायर व सोलर लाइट चुराई गई हैं। इधर ग्रामीणों ने ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यहां लोक निर्माण विभाग पर भड़का विद्युत विभाग

गरीब रथ एक्सप्रेस अब नए रूट और नए समय-सारिणी से चलेगी | Garib Rath
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments