HomeUttarakhandBageshwarआस्था पर चोटः नवरात्रों के लिए मेहनत से तैयार मूर्तियां अराजक तत्वों...

आस्था पर चोटः नवरात्रों के लिए मेहनत से तैयार मूर्तियां अराजक तत्वों ने तोड़ी

  • बागेश्वर में गुस्साए लोगों ने कोतवाली घेरी, अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
दुर्गा की मूर्तियों को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया है। श्री दुर्गा पूजा समिति नवरात्र के लिए मूर्तियों का निर्माण कर रही थी। नुमाइशखेत मैदान में मूर्तियों तोड़ी गई हैं। जिससे समिति और अन्य लोगों में आक्रोश है। उन्होंने सोमवार को कोतवाली का घेराव किया। अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर क्षेत्र में अराजक तत्वों का बोलबाला सा चल रहा है, तभी आए दिन उपद्रव व अराजकता सामने में आ रही है। इससे नगर के लोग भयभीत हैं। नुमाइशखेत मैदान में नवरात्र को लेकर दुर्गा माता की मूर्तियों का निर्माण अंतिम चरण में था। सोमवार की सुबह किसी समय अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन मूर्तियों के दोनों हाथ, अंगुली, पांव और पेटको खंडित कर दिया है। जिससे समिति के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उन्होंने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने कहा कि बीत रात लगभग एक बजे के बाद दुर्गा पूजा पंडाल में मूर्तियों को खंडित किया गया है। यह आस्था पर चोट है। ऐसे अराजकत तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने नगर और नुमाइशखेत मैदान की तरफ रात्रि में गश्त कराने की भी मांग की।

इस दौरान अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा, मुकेश साह, नवीन लोहनी, अश्विनी साह, शंकर लाल साह, नवीन साह गंगोला, विजय वर्मा, राहुल साह, पुष्कर सिंह, राजेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे। इधर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि दुर्गा पूजा के लिए बन रही माता रानी की मूर्ति को खंडित करना बेहद अप्रिय घटना है। इस कृत्य में जो भी अराजक तत्व जिम्मेदार हैं। उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और कठोर दंडत दिया जाए। उन्होंने कहा कि जन भावना के साथ खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में शनि की मूर्ति भी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मूर्ति मिलनका दावा किया। लेकिन अभी तक आरोपित पुलिस की नजरों से दूर है। इधर, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments