Breaking NewsHimachalPublic Problem

नालागढ़ न्यूज : चंगर वासियों को चंडीगढ़ प्रशासन ने दी सौगात, तीन बसें चलेंगी

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत चंगरवासियों एवं अन्य लोगों को चंडीगढ़ व पीजीआई चंडीगढ़ अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिसके चलते क्षेत्र वासियों द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन से सीटीयू की एक बस चलाने की मांग उठाई गई थी। करीबन ढ़ाई साल पहले चंडीगढ़ प्रशासन के समक्ष रखी। इस मांग को अब चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पूरा कर दिया गया है।
आपको बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से दभोटा से 3 बसें चलवा दी गई है। जिसके चलते लोगों को अब सुबह-सुबह चंडीगढ़ जाने के लिए कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सुबह के समय में एक बस ऊना-दभोटा, बद्दी से चंडीगढ़ के लिए शुरू कर दी गई है और दूसरी बस नूरपुर बेदी दभोटा से चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई है। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कुल तीन बसें क्षेत्र वासियों के लिए चलानी शुरू कर दी गई है जिसके कारण अब क्षेत्रवासियों को पीजीआई चंडीगढ़ इलाज करवाने एवं चंडीगढ़ जाने आने के लिए किसी भी प्रकार की परेशनियों से नहीं जूझना पड़ेगा।
इस बारे में दभोटा गांव के रहने वाले राम सिंह से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि करीब ढाई साल पहले उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से एक बस चलाने की मांग उठाई थी लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अब क्षेत्र के लिए 3 बसें चलवानी शुरू कर दी है। जिसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा है कि उनकी ओर से एक और सीटीयू की बस चलाने की मांग उठाई जा रही है जो कि अमृतसर से होशियारपुर ,ऊना से होते हुए नालागढ़ बद्दी से नाडा साहिब से होते हुए बंगला साहिब तक चलाई जाए। साथ ही उन्होंने मांग उठाई है कि इस बस को फ्री में चलाने की मांग की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चंडीगढ़ प्रशासन इस पर भी गौर करते हुए जल्द इस सेवा को भी शुरू करवा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती
News Hub