HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून | उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

देहरादून मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपदों के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार, चंपावत और नैनीताल जिले के भी कहीं-कहीं बदरा बरस सकते हैं। राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं- कहीं भारी बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।

गौर हो कि प्रदेश के कई जिलों में बीती देर रात से बारिश और बर्फबारी की दौर जारी है। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। वहीं बीते दिन उत्तरकाशी के चांगथांग में हिमस्खलन हो गया, जिसका वीडियो भी सामने आया था। उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन के बाद बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने मार्ग को यातायात के लिए खोला।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments