HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष चामू सिंह गस्याल यूपीसीएल के...

अल्मोड़ा : बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष चामू सिंह गस्याल यूपीसीएल के न्यायिक सदस्य नामित, जनता की विद्युत संबं​धी शिकायतों का तत्परता से होगा निस्तारण

अल्मोड़ा। वरिष्ठ अधिवक्ता व जिला बार एसोसिशन के पूर्व अध्यक्ष चामू सिंह गस्याल को प्रदेश शासन द्वारा यूपीसीएल अल्मोड़ा में न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश शासन द्वारा श्री गस्याल की यूपीसीएल में न्यायिक सदस्य के तौर पर यह नियुक्ति 3 वर्षों के लिए की गई है।
ज्ञातव्य हो किय पूर्व में विद्युत संबंधी शिकायतों हेतु लोगों को हल्द्वानी जाना पड़ता था। अब प्रदेश शासन द्वारा विद्युत शिकायती फोरम अल्मोड़ा में गठित किया है। अबग अल्मोड़ा फोरम में अल्मोड़ा जनपद के साथ ही बागेश्वर जनपद के लोगों की विद्युत संबं​धी शिकायतें सुनी जायेंगी। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गस्याल को यूपीसीएल का ​न्यायिक सदस्य नियुक्त किये जाने पर क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, वरिष्ठ अधिवक्ता दिवान सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह नेगी, नीरू तिवारी, जमन सिंह बिष्ट, कुंदन लटवाल, संजय जोशी, प्रभू साह, विभा पांडे, कृष्ण सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, गिरीश साह, पूर्व प्रधानाचार्य मदन वर्मा, दिनेश रावत, देवाशीष नेगी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। आशा जताई कि श्री गस्याल के यूपीसीएल के न्यायिक सदस्य बनने से लोगों की विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण होगा तथा लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments