उत्तराखंड में बड़ा हादसा – खाई में गिरा बारात से लौट रहा वाहन, 14 लोगों की मौत, चालक सहित दो गंभीर

0

चम्पावत। उत्तराखंड में सोमवार रात बड़ा हादसा हुआ। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटना में सवार 16 में से 14 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। दुर्घटना बुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है।


ADVERTISEMENTS

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

हल्द्वानी : घास काटने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला

वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में सम्पन्न चंपावत जिले के कठौती गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज की शादी से वापस आ रहे थे। यह सभी लक्ष्मण सिंह के सगे-संबंधी बताए जा रहे हैं। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव निवासी थे।

क्या 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षाएं कैंसिल होंगी?, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर – शीघ्र होगी सुनवाई

अब चंद मिनटों में पूरा होगा अल्मोड़ा से देहरादून-पिथौरागढ़ का सफर, हेली सेवा का ट्रायल रहा सफल

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब प्रतिदिन के आधार पर आएगा घरेलू बिजली बिल

खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

ADVERTISEMENTS