HomeUttarakhandChampawatचंपावत ब्रेकिंग : यहां रोड पर मृत मिला तेंदुए का शावक

चंपावत ब्रेकिंग : यहां रोड पर मृत मिला तेंदुए का शावक

चंपावत। यहां ललुवापानी रोड पर स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी के पास सोमवार की सुबह एक गुलदार का शावक मरा पड़ा मिला। सुबह घूमने आए लोगों ने शावक का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। शव पड़ा होने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आने से शावक की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वन दरोगा चतुर सिंह महर ने बताया कि शावक की उम्र लगभग दो माह की होगी। शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी वाहन की टक्कर लगने से ही मौत होने का लग रहा है।

ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आपसी संघर्ष के चलते भी शावक की मौत हो गई होगी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में गुलदार जंगलों से निकलकर मानव बस्तियों की ओर ज्यादा आते हैं। गुलदार का शावक अपनी मां से बिछुड़ कर आबादी की ओर आ गया होगा।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Uttarakhand Breaking : यहां गहरी खाई में गिरी कार, दो चचेरे भाइयों की मौत, भांजा लापता

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments