HomeBreaking Newsउत्तराखंड : संविदा में नियुक्त कनिष्ठ अभियन्ता निकला स्मैक तस्कर, 3 गिरफ्तार

उत्तराखंड : संविदा में नियुक्त कनिष्ठ अभियन्ता निकला स्मैक तस्कर, 3 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

चमोली। नशे के खिलाफ पुलिस को एक और कामयाबी मिली है, यहां चेकिंग के दौरान 8.53 ग्राम स्मैक के साथ संविदा में नियुक्त कनिष्ठ अभियन्ता समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

8.53 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में गुरुवार को थाना गैरसैंण पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर आदिबद्री के पास वाहन अल्टो संख्या UK11A6804 में तीन लोगों के कब्जे से कुल 8.53 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाना गैरसैंण में NDPS Act की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

गिरफ्तार अभियुक्त –

1- 36 वर्षीय संविदा में नियुक्त कनिष्ठ अभियन्ता पद पर तैनात विजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. शंकर सिंह निवासी ग्राम- सोनला थाना- कर्णप्रयाग जनपद चमोली।
2- 32 वर्षीय राहुल उर्फ ललित नेगी पुत्र विक्रम सिंह नेगी, निवासी ग्राम- रिठौली थाना कर्णप्रयाग, चमोली।
3- 40 वर्षीय कैलाश सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी- वार्ड न.-01 पनाई गौचर,थाना कर्णप्रयाग, चमोली।

आपराधिक इतिहास

स्मैक तस्करी में लिप्त अभियुक्त राहुल उर्फ ललित नेगी उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में भी वर्ष 2018 में कोतवाली कर्णप्रयाग में स्मैक तस्करी में एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस द्वारा अन्य पूछताछ कर जनपद में स्मैक बेचने व खरीदारों को चिन्हित करने की रणनीति बनाई जा रही है जिससे युवाओं को इस नशे के मकड़जाल से बचाया जा सके। जो आदतन स्मैक की खरीद फरोख्त में संलिप्त पाये जायेगें उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

पुलिस टीम में उ.नि. मनोज नैनवाल, आरक्षी 34 ना.पु. सोबन सिंह, आरक्षी 187 ना.पु. प्रेमप्रकाश शामिल थे।

बागेश्वर में महिला को उठा ले गया गुलदार, जंगल में क्षत-विक्षत शव बरामद

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments