HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में महिला को उठा ले गया गुलदार, जंगल में क्षत-विक्षत शव...

बागेश्वर में महिला को उठा ले गया गुलदार, जंगल में क्षत-विक्षत शव बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

गुरुवार रात ही पौड़ी जिले में मां के सामने ही 5 वर्षीय बच्चे को गुलदार उठा ले गया। जिसका शव शुक्रवार सुबह जंगल में मिला था। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बागेश्वर जिले से गुलदार द्वारा एक बुज़ुर्ग महिला को निवाला बनाने की खबर सामने आई है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

यहां बागेश्वर की काफलीगैर तहसील अंतर्गत असों गांव में एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना डाला। महिला का क्षत—विक्षत शव घर से 10 मीटर दूर मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात असों गांव की 70 वर्षीय गांगुली देवी शौच के लिए घर से बाहर आई। इसी बीच एक गुलदार ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। यह महिला घर पर अकेले ही रहा करती थी। शनिवार सुबह जब लोगों ने महिला की खोज—बीन की तो उसका शव घर से करीब 10 मीटर की दूरी पर क्षत​—विक्षत हालत में पड़ा मिला। इधर रेंजर श्याम सिंह करायत के अनुसार गुलदार के हमले में महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हल्द्वानी : मेडिकल कॉलेज में नौकरी के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे डॉक्टर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments